गर्दन के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

0

 क्या दोस्तो आप इंटरनेट पर यह सर्च करते हो कि गर्दन के लिए कौन सा योग करना चाहिए और गर्दन की एक्सरसाइज कैसे करते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहाँ पर हम आपके लिए लेकर आए हैं गर्दन से जुड़ी सारी जानकारी।

गर्दन के लिए कौन सा योग करना चाहिए और गर्दन की एक्सरसाइज कैसे करते हैं?


गर्दन के लिए कौन सा योग करना चाहिए? Gardan Ke Liye Yogasan

अजकल जादातर सो कर उठने के बाद हमारे Neck (गर्दन) में दर्द होने लगता है जिससे हमें जादा परेशानी आ जाती है। गर्दन में बहुत जादा Pain होने लगता है।  हमारे गर्दन में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सोते समय दर्दन टेढ़ी या तिरछी हो जाना या अपने सिर पर छमता से अधिक वजन रखना।

और आजकल जादातर लोग Work From Home कल्चर अपनाए हुए हैं, जिससे लोगों Computer के सामने कई-कई घंटे बैठकर काम करना पड़ता है। तो ऐसे में हमारी गर्दन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। हमारी गर्दन और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। 

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं गर्दन के दर्द को ठीक करने का घरेलु उपाय और कुछ योगासन। इसलिए आप यहाँ,लिखी हुई जानकारी को पूरा अवश्य पढ़ें। और हाँ, आपको इस जानकारी को पढ़ने के बाद कोई दूसरे लेख की जानकारी को पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हाँ, आप और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए दूसरा लेख पढ़ सकते हैं। लेकिन आपके गर्दन का दर्द यहाँ लिखी जानकारी को अपनाने से ही ठीक हो जाएगा।

तो चलिए शुरू करते हैं-

गर्दन के लिए व्यायाम:

टिप्स- हथेलियों को रगड़ कर ऊष्णता उत्पन्न करें। गर्दन की हाथों से मालिश करें।

व्यायाम करने की विधि:

  • स्वास को भरें
  • सिर को पीछे की ओर ले जाएं और आकाश की ओर देखें
  • स्वास को छोड़ते हुए ठुड्डी (दाढ़ी को) को सीने से लगाएँ
  • मूल की स्थिति में आएँ। इस प्रक्रिया को 5 बार करें।
  • पूरक करें ( स्वास को भरें )।
  • श्वास छोड़ते हुए (रेचक करते हुए) सिर को दाएं कंधे की तरफ मोडें तथा दृष्टि पीछे की ओर ले जाएं।
  • फिर पूरक करें ( स्वास को भरें )
  • स्वास छोड़ते हुए (रेचक करते हुए) सिर को बाएं कंधे की ओर मोड़ें। इस प्रकार 5 बार करें।
  • गर्दन को दाएं-बाएं दोनों ओर से गोल-गोल घुमाएँ
  • पूरक करते हुए ठुड्डी को कंठ कूप (गले के गड्ढे) में लगाए।
  • दाहिने कंधे की ओर ठुड्डी का स्पर्ष करते हुए पीठ की ओर गर्दन ले जाएँ। 
  • बाएँ कान को बाएं कंधे से छूते हुए ठुड्डी को कंठ-कूप में लगाएँ। इस क्रिया को दाईं ओर से भी दोहराएँ। इसे तीन-तीन बार करें।
  • स्वास को भरकर सिर और गर्दन को दाहिनी ओर झुकाएँ, कंधे को स्पर्श करें। सिर को सीधा करके रेचक करें (स्वास छोड़ें)।
  • पूरक करके (स्वास भरकर) बायीं ओर सिर को झुकाएँ, कानों को कंधों से स्पर्श कराएँ। सिर और गर्दन को सीधा करके रेचक करें (स्वास छोड़ दें)। इस प्रकार से तीन बार करें।

लाभ:-

ऊपर बताई गई विधि के अनुसार योगा करने पर गर्दन के लिए निम्नलिखित लाभ होते हैं-
  • गर्दन का दर्द दूर होता है
  • आंखों और मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है

इसे अभी पढ़ें - आंखों के लिए कौन सा योगासन सबसे अच्छा है?


बोनस टिप्स-

व्यायाम करने के अलावा उपचार भी कर सकते हैं। दर्द से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप मेडिसिंस का उपयोग करें किसी भी मेडिसिन शॉप से गर्दन दर्द की टेबलेट ले कर खाएं गर्दन के दर्द से जल्दी छुटकारा मिल जाता है।

गर्दन में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

गर्दन में दर्द हो तो सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए. ऊपर दिया गया व्यायाम करना चाहिए. गुनगुना पानी पीना चाहिए. मेडिकल में एक दवा आती है जिसका नाम है वातारि तेल इसको यूज़ करना चाहिए इससे दर्द में काफी राहत मिलती है.

एक बार गर्दन के दर्द से छुटकारा पाने के बाद ऊपर बताया गया व्यायाम नियमित करना चाहिए। और इसके साथ-साथ अन्य व्यायाम तथा योगासन होते हैं उनको भी नियमित करना चाहिए इससे और भी ज्यादा फायदा होता है।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको गर्दन के दर्द से संबंधित एक व्यायाम के बारे में बताया है जिसको करने से गर्दन के दर्द में काफी लाभ होता है।

धन्यवाद।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !