फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

0
हेलो दोस्तो नमस्कार, आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? तो आज हम आपको 9 एक्सरसाइज योगा टिप्स शेयर करेंगे जिनको अगर आप रोजाना करते हैं तो आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं।

Fit रहने के लिए Best Yoga Exercise

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?, Fit रहने के लिए Best Yoga Exercise

दोस्तों अगर आपको अपने शरीर को फिट रखना है तो इन योगासनो को जरूर करें-

1. अंजली मुद्रा

अंजलि मुद्रा

अंजलि मुद्रा करने की विधि:

दोनों हाथों को जोड़कर छाती के बीचों बीच रखें और आंखें बंद करके धीरे से सांस अंदर लें,‌ थोड़ी देर साथ को रोकें और फिर धीरे-धीरे उसे छोड़ें, यह क्रिया कुछ मिनटों तक जारी रखें।

2. वीरभद्रासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

वीरभद्रासन करने की विधि:

एक पैर को पीछे की ओर ले जाएँ तथा दूसरे पैर को 90 डिग्री एंगल पर खींचें दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर जोड़े बिल्कुल एक पहाड़ की जैसी आकृति का। फिर धीरे-धीरे कर के दोनों हाथों को सामने की ओर लाएँ तथा पीछे के पैर को और पीछे खींचें। ध्यान रहे कि दूसरे पैर को उसी अवस्था (यानी 90 डिग्री एंगल) पर रहने दें। बारी बारी से इस आसन को दोनों पैरों से करें।

3. सेतुबंध आसन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

सेतुबंध आसन करने की विधि:

पीठ के बल लेट जाएं, और दोनों हाथों को अपनी लंबाई में स्ट्रैच करें। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर को ऊपर उठाएं तथा थोड़ी देर इसी पोजीशन में रहें। नॉर्मल अवस्था में वापस आ जाएं (यानी कि सीधे लेट जाएं)। बार-बार इसी पैटर्न को दोहराएं। इस आसन को करने से कमर, पेट एवं जाँघ शेप में रहते हैं।

4. त्रिकोणासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

त्रिकोणासन करने की विधि:

सबसे पहले सीधे खड़ी हो जाए। फिर दोनों पैरों को फैलाएँ। दाएं पैर को बाहर की ओर स्ट्रैच करें, तथा बाएं हाथ को ऊपर की दिशा में ले जाते हुए कमर को भी दायीं ओर झुकाएँ। इसी अवस्था में रहते हुए अपनी दायीं हथेली को जमीन से सटाएँ या पैर का पंजा पकड़े हैं और साथ ही साथ अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर और स्ट्रेच करें। बारी-बारी से इसे दोनों तरफ से करें।


5. शवासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

शवासन करने की विधि:

जमीन पर लेट जाएं और आंखें बंद करें। दोनों हथेलियों को खुला छोड़ दें और पांव के अंगूठे को बाहर की दिशा में रखें। अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। इसी अवस्था में 5 मिनट तक रहें।

6. भुजंगासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

भुजंगासन करने की विधि:

सबसे पहले किसी स्वच्छ कमल पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को छाती के पास रखें। धीरे-धीरे अपने शरीर को ऊपर की ओर ले जाएं। अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करें और अपने पेट को खींचें। इस आसन से रीढ़ की हड्डी, पेट और बाँह फिट रहते हैं। और साथ ही चक्कर आने की समस्या भी इस आसन को करने से दूर हो जाती है।

7. पश्चिमोत्तानासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

पश्चिमोत्तानासन करने की विधि:

सबसे पहले जमीन पर सामने की ओर पैर फैला कर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को सामने की ओर खींचते हुए एक दूसरे से जोड़े। अब धीरे-धीरे आगे झुकते जाएँ( बिना घुटने मोड़े), और अपनी नाक को घुटनों से सटाएँ। यदि हो सके तो अपने सिर को घुटनों से सटाने की कोशिश करें।

इस आसन से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। तथा धड़कनों की रफ्तार भी नियंत्रित रहती है।


8. ताड़ासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

ताड़ासन करने की विधि:

सबसे पहले समतल जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को बाहर की दिशा में हल्का सा पहलाएँ। अब दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और नमस्कार अवस्था में जोड़ें। गहरी सांस लें और शरीर को खींचें। जिस प्रकार अंजली मुद्रा को बैठकर और हाँथो को छाती से सटाकर किया जाता है। वैसे ही इस आसन को खड़े होकर और हाथों को ऊपर जोड़कर किया जाता है। इस आसन से तनाव दूर होता है।

9. दंडासन

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

दंडासन करने की विधि:

पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के करीब रखें। अब अपने शरीर को ऊपर की ओर ले जाएं। अब हथेली और पैर के निचले हिस्से की मदद से शरीर को बैलेंस करें। सास को रोककर इसी अवस्था में 30 से 40 सेकंड तक रुके और फिर वापस आ जाएं और विश्राम करें।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको शरीर को फिट रखने के लिए 9 योगासनों के बारे में जानकारी दी है जिनको अगर आप रोजाना करते हैं तो आपका शरीर फिट रह सकता है।
तो उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

धन्यवाद....

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !