गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है?

0

हेलो दोस्तो नमस्कार आज के इस लेख में हम आपके साथ गुलाब जामुन की रेसिपी शेयर करेंगे गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका और गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है? इन सभी चीजों के बारे में आज के इस लेख में बात करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं गुलाब जामुन की रेसिपी हिंदी में

गुलाब जामुन बनाने की विधि

दोस्तों गुलाब जामुन जितने ज्यादा देखने में अच्छे लगते हैं उतने ही ज्यादा खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। गुलाब जामुन भारत की बहुत ही पॉपुलर मिठाई है उसको खाना कौन पसंद नहीं करेगा। लेकिन काफी लोगों की इच्छा रहती है कि इन्हें हम घर पर ही बनाएं और इनको घर पर बना कर खाएं। लेकिन कुछ लोगों को घर पर गुलाब जामुन बनाने की विधि मालूम नहीं रहती। इसलिए वे घर पर गुलाब जामुन नहीं बना पाते है।


लेकिन कोई बात नहीं आज  इस लेख में हम आपको घर पर गुलाब जामुन कैसे बनाते हैं? और गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है? इससे संबंधित जानकारी बताएंगे तो इस लेख को अंत तक जरूरत पढ़ें।


गुलाब जामुन बनाने से पहले आपको सामग्री के बारे में जानकारी होना चाहिए। नीचे आपको गुलाब जामुन में लगने वाली सामग्री बताई है उनको ध्यान से पढ़ें -

गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है?

घर पर गुलाब जामुन बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता पड़ती है -

  • खोया (मावा)  -  250 ग्रा.
  • शक्कर  -  2 कप
  • पानी   -   3 कप
  • इलायची पाउडर  - ‌  1/4 टीस्पून ( एक चौथाई चम्मच )
  • मैदा  --  3-4 टीस्पून
  • Semolina (सूजी)  -  2 टीस्पून
  • फ्राई करने के लिए देसी घी या रिफाइंड का तेल  -  500 ग्रा.
  • Baking Powder  -  1/4 टीस्पून ( एक चौथाई चम्मच )

इसके अलावा आप सुखे मेवे जैसे कि काजू, बदाम आदि भी जोड़ सकते हैं जिससे कि टेक्स्ट और भी अच्छा बन जाएगा। 

तो चलिए अब गुलाब जामुन बनाना स्टार्ट करते हैं -

गुलाब जामुन बनाने से पहले इसके लिए शक्कर का शीरा बनाएँगे जिसे चासनी भी कहते हैं। तो चलिए गुलाब जामुन के लिए चासनी बनाना शुरू करते हैं-

गुलाब जामुन के लिए चासनी कैसे बनाएं?

गुलाब जामुन के लिए चासनी कैसे बनाएं?

चासनी या शक्कर का शीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीला लेकर उसमें 2 कप चीनी डालेंगे और 3 कप पानी डालेंगे। इसके बाद शक्कर और पानी को थोड़ा सा मिक्स करके इसे गैस पर रख देंगे और मीडियम से हाई फ्लेम में इसे पकने के लिए छोड़ देंगे। बीच-बीच में इसे चलाते रहना है ताकि शक्कर नीचे ना लगने पाए।

जब पानी में शक्कर अच्छी तरह से घुल जाए तब इसे मीडियम फ्लेम में कुछ देर के लिए और पकाना है जब तक कि चासनी चिपचिपी ना बन जाए। लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएँ।

गुलाब जामुन के लिए चासनी कैसे बनाएं?

इसके बाद उसी चासनी में एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर डाल देंगे। और इलायची पाउडर को भी चासनी में अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे।

चासनी को एक तार की नहीं बनाना है एक तार के पहुंचने से पहले गैस को बंद कर देंगे क्योंकि चासनी को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है। जब चासनी हल्की चिपचिपी हो जाए तो गैस को बंद करके चासनी को नीचे उतार कर रख देंगे। और अब चासनी बनकर तैयार है।


घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

चासनी बनने के बाद अब बारी आती है गुलाब जामुन बनाने की तो सबसे पहले एक थाली या बड़ी सी प्लेट लेकर उसमें 250 ग्राम खोया निकाल लेंगे और उसको तोड़फोड़ कर एक सा कर लेंगे। अब इसमें 3 चम्मच मैदा डाल देंगे और इसके साथ इसमें दो चम्मच सूजी भी डाल देंगे। और अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे।


अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसका एक मुलायम आटा जैसा (Dough) तैयार कर लेंगे। जब इस खोया का Dough बनकर तैयार हो जाएगा तब इसमें एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक बार और अच्छे से मिक्स करें।

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

जब इसमें बेकिंग सोडा अच्छे-अच्छे मिक्स हो जाए तब इस आटे की छोटी-छोटी और गोल टाइप के बाॅल बनाकर तैयार करें। इसी प्रकार पूरे खोया के आटे के बाॅल बनाकर तैयार कर लें।

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

इस प्रकार गुलाब जामुन के गोले बनकर तैयार हो जाने के बाद अब इन्हें तेल में फ्राई करेंगे। फ्राई करने के लिए तेल का टेंपरेचर हाई ना करें पहले Low टेंपरेचर पर तेल को अच्छे से गर्म कर लें। और लो टेंपरेचर पर ही इन्हें फ्राई करें।

सबसे पहले एक गुलाब जामुन को तेल में डालकर चेक करें कि तेल का टेंपरेचर सही है या नहीं है। अगर तेल का टेंपरेचर हाई होगा तो गुलाब जामुन बाहर से लाल हो जाएंगे और अंदर से कच्ची रहेंगे इसलिए हमें Low टेंपरेचर पर ही पकाना है साभी गुलाब जामुन को।

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

गुलाब जामुन को गोल्डन ब्राउन होने तक ही पकाना है। ज्यादा काले नहीं करना है। और गुलाब जामुन फ्राई करते समय चम्मच की सहायता से तेल को घुमाते रहे डायरेक्ट गुलाब जामुन को टच ना करें नहीं तो यह टूट सकती हैं।

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

जब गुलाब जामुन हल्के ब्राउन कलर हो जाए और अच्छे से पक जाए तब इनको तेल से बाहर निकाल ले और तुरंत इन्हें चाशनी के बर्तन में डाल दें। चासनी भी हल्की गर्म होनी चाहिए। चासनी को गर्म करने के लिए थोड़ी देर के लिए गैस पर पका लें।

इसी तरीके से सारे गुलाब जामुन बनाकर तैयार कर लेंगे। और इन्हें 4 से 5 घंटे तक के लिए चासनी में डालकर रखें ताकि इनमें अच्छी तरीके से चासनी लग जाए। इसके बाद अपने गुलाब जामुन को खाएँ। आपके गुलाब जामुन बनकर तैयार हो गए हैं।

घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका

तो इस तरीके से आप अपने घर पर आसानी से गुलाब जामुन बना सकते हैं और खा सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको हमारी यह गुलाब जामुन की रेसिपी अच्छी लगे होगी और आप अपने घर पर गुलाब जामुन बनाना सीख चुके होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और एक अच्छा सा कमेंट जरूर करें ताकि हमें मोटिवेशन मिले ऐसे ही आपके लिए रेसिपी लेकर आने के लिए।

निष्कर्ष:

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको घर में गुलाब जामुन बनाने का तरीका बताया है और साथ में यह भी बताया है कि गुलाब जामुन में क्या क्या सामग्री पड़ती है? तो उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें। धन्यवाद।

पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's) ;

गुलाब जामुन में कौन सा सोडा पड़ता है?

गुलाब जामुन बनाने में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल होता है।

गुलाब जामुन के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

गुलाब जामुन को फ्राई करने के लिए सबसे अच्छा तो देसी घी होता है अगर देसी घी उपलब्ध ना हो तो मार्केट से रिफाइंड का तेल लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब जामुन बनाने में क्या क्या लगता है?

गुलाब जामुन बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है -

खोया 250 ग्राम
मैदा 10 से 20 ग्राम
काजू एक चम्मच
किशमिश दो चम्मच
बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच
शक्कर 2 कप
देसी घी या रिफाइंड का तेल 500 ग्राम आदि।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !