घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं?

0

घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं? Ghar Par Kulfi Kaise Banaye In Hindi


घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं? Ghar Par Kulfi Kaise Banaye In Hindi

हैलो दोस्तो नमस्कार कैसे हैं आप सभी उम्मीद करते हैं अच्छे होंगे। दोस्तो आज के इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए है घर पर बहुत ही आसनी से बनने वाली एकदम मलाईदार और Testi Kulfi की Recipe.

दोस्तो Kulfi Recipe को आप  Step By Step Follow करके बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। Market से भी बहुत अच्छी कुल्फी और वो भी अपने घर के कुछ ही सामग्री के साथ बिना किसी मालावट के, एकदम पेवर।

कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1.5 लीटर फुल फैट दूध
  • आधा कप चीनी
  • बारीक कटे हुए बादाम
  • बारीक कटे हुए काजू
  • बारीक कटे हुए पिस्ता
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर या केसर
  • कुछ कुल्फी गिलास या एयरटाइप कंटेनर
  • कुछ आइसक्रीम स्टिक (लकड़ी की डंडी)

कुल्फी बनाने की विधि :-

चलिए दोस्तों अब बात कर लेते हैं कि कुल्फी कैसे बनती है?

कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही लेनी है, फिर उसमें थोड़ा सा पानी डालें लगभग आधा कप के करीब। पानी डालने से क्या होगा कि दूध कड़ाही में जलेगा नहीं।

इसके बाद कड़ाही में डेढ़ लीटर फुल फैट दूध डाल दें इसके बाद कढ़ाई को गैस पर रख दे और गैस को मीडियम फ्लेम में रखें जिससे दूध जल्दी गाढ़ा हो जाए (अगर आप साथ में कुछ दूसरा काम भी कर रहे हैं तो गैस को Low फ्लेम में रखें ताकि दूध जले ना)। तो इस तरह दूध को लगातार हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।

लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाने के बाद दूध जब आधा रह जाए तो इसमें आधे कब चीनी डाल दें या अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं। अब इसमें बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए पिस्ता को डाल दें, तथा आधा चम्मच इलायची पाउडर। या आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी केसर भी डाल सकते हैं।

केसर को डालने से पहले इसको कुछ देर दूध में भिगोकर रख दें इसके बाद इस्तेमाल करें तो कलर अच्छा बनता है तथा स्वाद भी अच्छा बनता है।

अब ये सब सारी चीजें डालने के बाद इसको और पकाएँ तब तक पकाएं जब तक कि इसका आधा ना हो जाए। मतलब की एक तहाई हिस्सा (1500 ग्राम दूध को 500 ग्राम होने तक) होने तक इसे और पकाएं।

दोस्तों अगर आप मीठा ज्यादा खाते हैं तो चीनी की क्वांटिटी 3 से 4 कप रख सकते हैं इससे ज्यादा मत रखें क्योंकि कुल्फी को जमने में प्रॉब्लम होगी। क्योंकि अगर चीनी ज्यादा रहेगी तो जमने में प्रॉब्लम आएगी, और यदि चीनी कम हो रही तो बिल्कुल भी कुल्फी को जमने में प्रॉब्लम आएगी। इसलिए डेढ़ लीटर दूध में ज्यादा से ज्यादा तीन से चार कप चीनी का इस्तेमाल करें।

अब कड़ाही को गैस में से नीचे उतार लें तथा कमरे के तापमान में (टेंपरेचर में) ठंडा होने के लिए रख दें। और इसे ठंडा होने के बाद एक बार अच्छी तरीके से और फेंटें ताकि हमारा दूध का मिक्चर एक जैसा रहे।

Last Step

दोस्तों अब आपकी कुल्फी का मिक्चर बनकर तैयार हो गया है। अब इसे कुल्फी के गिलास में या किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें तथा लकड़ी की स्टिक भी लगा दें ताकि कुल्फी निकालने में आसानी हो। अब इसे Fridge में लगभग 6 से 7 घंटे तक के लिए जमने के लिए रख दें। और आप चाहे तो इसे रात भर भी फ्रिज में रख सकते हैं।

दोस्तो अब आपकी कुल्फी 6 से 7 घंटे बाद पूरी तरह तैयार हो जाएगी खाने के लिए। कुल्फी को बाहर निकालने के लिए पहले गुनगुने पानी में एक बार डुबो दें ताकि कुल्फी के अंदर की बर्फ पिघल जाए और कुल्फी आसानी से बाहर निकल आए।

दोस्तों अब आपकी कुल्फी बनकर तैयार हो चुकी है बस आपको इस खाने की देरी है।
तो दोस्तों इस तरह से आप अपने घर पर आसानी से कुल्फी बना सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों आज के इस लेख में हमने सीखा है कि घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं? तथा इसमें कौन-कौन सी चीज है डालते हैं। आज के इस लेख में हमने आपको बहुत ही आसान तरीके से एवं कम सामग्री में कुल्फी बनाना सिखाया है।

तो उम्मीद करते हैं कि आपको Kulfi Recipe In Hindi लेख पसंद आया होगा। अगर आपको पसंद आया है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर Share करें ताकि उनको घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं? के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद।


FAQ's

कुल्फी को जमने में कितने घंटे लगते हैं?

कुल्फी को जमने में 7 से 8 घंटे तक या इससे जादा लग सकते हैं।

आइसक्रीम में क्या क्या मिलाते हैं?

दोस्तो Ice Cream में निम्नलिखित चीजें मिलाई जा सकती हैं -
दूध, क्रीम, कंडेस्ड दूध, चीनी, और सुगंध के लिए गुलाब जल तथा वनीला एसेंस, तथा मेवा आदि सामग्री।

कुल्फी में नमक क्यों डालते हैं?

कुल्फी में नमक इसलिए डालते हैं क्योंकि बर्फ में नमक डालने से वह जल्दी नहीं पिघलता है, क्योंकि बर्फ का क्वथनांक बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !