किसी भी फोटो के पीछे का Background कैसे हटाएँ?

0

 नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि अपने मोबाइल फोन से फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कैसे हटाएँ? तो इस लेख में आपको बहुत ही आसान तरीका बताने वाले हैं जिससे आप कुछ ही सेकंड में अपनी किसी भी फोटो का बैकग्राउंड आसानी से हटा सकते हैं। जानने के लिए कृपया इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें आइए शुरू करते हैं -

फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कैसे हटाए?

फोटो के पीछे का Background कैसे हटाएँ?, Photo के पीछे का Background हटाने का तरीका :


दोस्तों आजकल बिना बैकग्राउंड वाली फोटो बहुत जगह इस्तेमाल होती है जैसे कि बैनर में लगाने के लिए, पंपलेट में लगाने के लिए, किसी भी वस्तु में लगाने के लिए, यूट्यूब वीडियो के थंबनेल बनाने के लिए, वेबसाइट में लगाने के लिए, पीएनजी फोटो या किसी भी वॉलपेपर को सेट करने के लिए या वॉलपेपर में लगाने के लिए आदि बिना बैकग्राउंड वाली फोटो की जरूरत पड़ती है। इसी तरह और भी कई जगहों पर बिना बैकग्राउंड वाली फोटो का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई सारी फोटो में बैकग्राउंड होने की वजह से वे इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और उनको यह भी पता नहीं होता कि इस फोटो का बैकग्राउंड कैसे हटाएँ जिससे हम अपने फोटो को जहां चाहे वहां इस्तेमाल कर सकें।


लेकिन दोस्तों चिंता ना करें आज के इस लेख में फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कैसे हटाए से संबंधित पूरी जानकारी बहुत ही आसानी के साथ मिलेगी और सरल भाषा में जिससे आप अपनी किसी भी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड आसानी से हटा सकते हैं।


Photo के पीछे का Background हटाने का तरीका :


तरीका 1.

तो दोस्तों सबसे पहले हम आपको एक बहुत ही Best तरीका बताते हैं जिससे आप अपने किसी भी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कुछ ही सेकंड में हटा सकते हैं।


Step 1.

तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के Google या किसी भी ब्राउज़र पर को Open कर लेना है और फिर सर्च बार में टाइप करें remove bg इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करके इसको सर्च करें।



Step 2.



Photo के पीछे का Background हटाने का तरीका :

remove bg सर्च करने के बाद आपके सामने काफी सारी वेबसाइट खुल जाएंगी। जिसमें से आप को सबसे पहली वाली जो सबसे ऊपर वेबसाइट दिखेगी "Remove Background" करके उस पर क्लिक करना है।



Step 3.


Upload Image


सबसे पहली वाली वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वह वेबसाइट खुल जाएगी जिससे फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कुछ ही सेकंड में Remove हो जाता है। उस वेबसाइट का नाम है reamove.bg  तो अब यहां पर आपको Upload Image का एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा तो आपको उस पर एक बार क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आप जिस भी Photo का Background हटाना चाहते हैं उस फोटो पर एक बार क्लिक करें। क्लिक करते ही वह फोटो ऑटोमेटिक अपलोड हो जाएगी और कुछ ही सेकंड के बाद उस फोटो का बैकग्राउंड रिमूव होकर आपके सामने एक PNG फॉर्मेट में फोटो आ जाएगी।


Step 4.

अब आपकी फोटो का बैकग्राउंड रिमूव होकर आपके सामने पीएनजी फॉरमैट वाली फोटो आ जाएगी जिसके पीछे किसी भी प्रकार का बैकग्राउंड नहीं होगा। तो अब इस फोटो को डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड करने के लिए उसी फोटो पर एक बार क्लिक कर दें वह ऑटोमेटिक डाउनलोड होकर आपके मोबाइल फोन की गैलरी में सेव हो जाएगी।


Step 5.

अब आप इस फोटो को अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी और कभी भी यूज़ कर सकते हैं वह भी बिना किसी बैकग्राउंड के।

उम्मीद करते हैं आपको" फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कैसे हटाए" से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। और यह तरीका बहुत ही आसान है।




तरीका 2.


फोटो के पीछे का Background कैसे हटाएँ?


चलिए दोस्तों अब आपको फोटो के पीछे का बैकग्राउंड कैसे हटाएँ का दूसरा तरीका बताते हैं। दूसरे तरीके में आपको थोड़ा टाइम लगेगा और थोड़ी सी मेहनत लगेगी क्योंकि यह तरीका आपको खुद ही करना पड़ता है।


फोटो के पीछे का Background कैसे हटाएँ?



इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर फोटो बैकग्राउंड रिमूवर सर्च करना है। इसके बाद आपके सामने बहुत सारे ऐप आ जाएंगे। अब इनमें से आपको किसी भी इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है।

फोटो के पीछे का Background कैसे हटाएँ?



डाउनलोड करने के बाद जिस भी फोटो के बैकग्राउंड को हटाना चाहते हैं इस फोटो को सेलक्ट कर लेना है फिर इसमें एक इरेजर का ऑप्शन दिया होगा आपको इरेजर के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड धीरे-धीरे करके हटा देना है।

नोट-

दोस्तों मोबाइल ऐप डाउनलोड करके फोटो के बैकग्राउंड को हटाने में बहुत ज्यादा टाइम लगेगा और मेहनत भी लगेगी। इसलिए हम आपको मोबाइल ऐप को रिकमेंड नहीं करेंगे। इससे अच्छा तो आप ऑनलाइन ही अपनी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड हटाइएगा। आपको ऑनलाइन भी बहुत सारी वेबसाइट मिल जाएंगी जहां पर आप बिल्कुल फ्री में अपनी किसी भी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड आसानी से हटा सकते हैं। और ऑनलाइन का तरीका घंटों के काम मिनिटों में और सेकंडों में कर देता है।

जानकारी -

इस लेख में आपको गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के तरीका के बारे में सिर्फ एक जानकारी देने के लिए बताया है। इससे अच्छा तो ऑनलाइन का तरीका सबसे बेस्ट रहता है फोटो के पीछे का Background हटाने के लिए। इसलिए मैं आपको ऑनलाइन तरीके को इस्तेमाल करने की राय दूंगा। धन्यवाद।


तो उम्मीद करते हैं कि आपको Photo के पीछे का Bsckground कैसे हटाए? से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें ताकि उनको भी फोटो के पीछे का बैकग्राउंड हटाने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !