बर्फी रेसिपि: घर पर बर्फी बनाने की विधि हिंदी में
नमस्कार दोस्तो
आज हम आपके लिए एक ऐसी मिठाई वाली रेसिपि लेकर आए हैं जिसको बनाने के बाद आपको मजा आ जाएगा। हमारे आज की रेसिपि का नाम है बर्फी रेसिपि, जी हाँ दोस्तो आज की रेसिपि में बहुत आनन्द आने वाला है।
जब आप अपने घर पर बर्फी बनाकर खाएँगे तो बाजार वाली बर्फी खाना भूल जाएँगे। और दोस्तो यह रेसिपि बहुत सरल है। इसे बनाने में कम समय, कम खर्च और कम मेहनत लगती है।
- 1 कप मैदा
- 1 कप सूजी
- देशी घी आधा चम्मच के करीब
- नमक
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप दूध
- डेढ़ से दो कप शक्कर
- 100 ग्राम खोया या 1 कप मिल्क पाउडर
बर्फी बनाने की विधि :
स्टेप - 1
आटे को थोड़ा मुलायम और गीला टाइप का रखना है क्योंकि जब आटे को थोड़ी देर के लिए रख देंगे तो सूजी इसका गीलापन सोख लेगी। इसलिए थोड़ा दूध ज्यादा डालें। आटा लगने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 10 मिनट के बाद आप देखेंगे कि आटा गाढ़ा हो गया है और अच्छा बन गया है।
इसके बाद अब हमें इसका रोल बनाना है। रोल बनाने के लिए आटे को कट करके फिर लंबा लंबा घुमाना है। इसी तरह सारे आटे के रोल बना लेना है। रोल बनाने के बाद इन्हें फ्राई करना है। फ्राई करने के लिए तेल या देशी घी का स्तेमाल कर सकते हैं। फ्राई करते समय तेल को मीडियम फ्लेम में रखें ज्यादा गर्म नहीं करें क्योंकि हमारे रोल का रंग ज्यादा गहरा न हो।
इसी तरह सारे रोल को धीमी आँच में अच्छे सेफ्राई कर लेना है और फिर इन्हें ठंडा होने देना है। ठंडा होने के बाद इन्हें छोटे - छोटे टुकड़े में तोड लेना है। फिर इन्हें मिक्सी की सहायता से महीन करके आटे की तरह पीस लेना है। पीसने के बाद यह फिर से सूजी जैसाबनकर तैयार हो जाएगा।
दोस्तो यहाँ तर एक स्टेप खत्म हो गया। अब बढ़ते हैं दूसरे स्टेप की ओर। दूसरी स्टेप में चाशनी बनानी है। तो चलिए चाशनी बनाना शुरू करते हैं।
यह भी पढ़ें ➡ जलेबी किस चीज से बनती है? जलेबी रेसिपी
स्टेप - 2
चीनी की चाशनी कैसे बनाई जाती है?
एक तार की चासनी कैसे पहचानें?
जब शक्कर अच्छी तरह से घुल जाए और उसमें छोटे-छोटे गुब्बारे जैसे बनने लगें तो उस टाइम आपको एक चम्मच में लेकर ऊँगली से चेक करें अपनी दो उँगलियों से दबाकर। अगर आपको अपनी उँगलियों में एक तार जैसा बनता दिखाई दे तो समझो बन गई चासनी। अगर तार जैसा ना बने तो थोड़ी देर लगभग 2 से 3 मिनिट तक और पकाएँ।
सावधानी- तार चेक करते समय आपको गर्म चासनी में हाथ नहीं लगाना है। इसके लिए किसी दूसरे बर्तन में थोड़ी चासनी डालकर उसे ठंडा (हल्का गुनगुना टाइप में) करके चेक करें।
स्टेप - 3
जब चासनी में एक तार बनने लगे फिर उसमें वह बनाया हुआ मिश्रण डाल देना है जो स्टेज 1 में बनाया था। 1 कप इसमें खोया या मिल्क पाउडर डाल दें इससे मिठाई और भी लाजवाब बनती है, अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें। और इसे तब तक पकाएं जब तक यह कड़ाही छोड़ने ना लगे। मतलब हमें इसे कड़ाही छोड़ने तक और पकाना है।
इसमें आप अपने पसंद के अनुसार Dry Food और नारियल का बूरा आदि डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को एक चौकोर बर्तन में वाटर पेपर लगाकर या घी लगाकर आधा डाल दें और आधा बचा रहने दें। अब इसे पूरे बर्तन में अच्छी तरह से पहलाना है।
अब बचे हुए मिश्रण में एक चम्मच स्वीट गुलाबी कलर डाल दें और फिर इसे थोड़ा और पकाएँ। जब अच्छी तरह से कलर मिक्स हो जाए तो गैस को बंद कर दें और फिर पहले वाले मिश्रण के ऊपर इसे भी डाल दें और अच्छी तरह फैला दें। अब इसे 2 से 3 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें।
2 से 3 घंटे के बाद इसे बाहर निकाल लें। आप देखेंगे बर्फी अच्छी तरह से सेट हो गई है। अब उसकी अपने अनुसार छोटे छोटे पीस कट कर लें। आप देखेंगे कि आपकी मिठाई कितनी लाजवाब और 2 कलर में बनकर तैयार हो गई है।
तो दोस्तो हमें उम्मीद है कि आप को इस लेख के माध्यम से बर्फी बनाने में सहायता मिली होगी। और आप इसी प्रकार से और भी बर्फ बना कर खा सकते हैं। तो अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।
धन्यवाद।



