घर में जलेबी कैसे बनाते हैं? Jalebi Recipe
नमस्कार दोस्तो मेरा नाम है अखिलेश अनुरागी, और स्वागत है आपका Akhileshanuragi.in पर।
जलेबी रेसिपी : Jalebi Recipe hindi
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले हमें खमीर बनाना होता है। खमीर बनाने के लिए पहले हमें आधा किलो मैदा लेना है फिर उस मैदे को 300 से 400 ग्राम पानी में घोलकर रख देना है एक दिन के लिए। फिर 1 दिन के बाद खमीर बनकर तैयार हो जाएगी।
जब अगले दिन खमीर बनकर तैयार हो जाए तो फिर उसमें आधा किलो सूखा मैदा और डाल लेना है, और फिर अच्छी तरह से मिक्स करना है ताकि एक भी गाँठ न रहे। थोड़ा थोड़ा पानी डालते जाएँ। इस तरीके से एक बेटर तैयार करना है।
और इसमें डेढ़ से 2 चम्मच बेकिंग पाउडर भी जरुर डालें ताकि जलेबी अच्छी तरीके से फूल सके। 1 किलो मैदा में लगभग डेढ़ चम्मच पाउडर पर्याप्त होता है। तो इतनी क्वांटिटी में रखें।
वीडियो👇👇
जब आटा अच्छी तरह से तैयार हो जाए फिर इसे साइड में रख दें और अगला काम चासनी (शक्कर का शीरा) बनाने का है।
चासनी बनाने की विधि :
चासनी बनाने के लिए सबसे पहले चाहिए होता है शक्कर। 1 किलो मैदा में लगभग 3 किलो चासनी लगेगी। तो इसके लिए 3 kg शक्कर लेंगे तथा डेढ़ लीटर के आसपास पानी डाल देंगे। फिर इसे 10 मिनट तक पकने के लिए रख दें। और गैस तथा भट्टी की आँच को तेज करके रखें। और लगातार चम्मच से हिलाते रहना है ताकि शक्कर नीचे लगे नहीं।
8 से 10 मिनट के बाद जब चासनी अच्छे से पक जाएगी तो फिर एक लम्बी छलनी पर उठाएँ और फिर गिराएँ। अगर चासनी में तार जैसा पतला डोर की तरह बनने लगे तो समझो चासनी बनकर तैयार है। और अगर तार जैसा पतला डोर न बने तो थोड़ी देर तक और पकाएँ।
जलेबी में डालने वाले रंग को क्या कहते हैं?
जलेबी बनाने की विधि Jalebi Makeing Mathod
जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो फिर आपको 1 वर्गफुट के आसपास का साफ - सुथरा कपड़ा लेना है और उसके बीचों बीच में एक छोटा सा छेद कर देना है। फिर उस कपड़े में एक कटोरी खमीर डालकर चारों तरफ से समेट कर पकड़ लेना है।
फिर कड़ाही के गर्म तेल पर घुमाते हुए जलेबी आकार देना है। और इसी तरह पूरी कड़ाही भर दें। फिर 1 से 2 मिनट तक पकनें दें फिर दूसरे तरफ उलट कर पकाएँ। जब दोनों तरफ पक जाए तो फिर इन्हें चासनी पर डुबो दें 2 मिनट तक के लिए।
इसी तरह सारी जलेबी बनाकर तैयार करें। हम आपकी बनाई हुई जलेबी खाने का इंतजार कर रहे हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको इस लेख के जरिए जलेबी बनाने में मदद मिलेगी।
धन्यवाद...



