गर्मियों में बॉडी कैसे बनाएं? - Step By Step

0

हैलो दोस्तो आज के इस आर्टीकल में आपको बताएँगे कि आप गर्मियों के मौसम में Body कैसे बना सकते हैं? तो आपको मैं कुछ Body Building Tips शेयर करूँगा जो आपको Body बनाने में मदद करेगी। तो आइए शुरू करते हैं।

गर्मियों में बॉडी कैसे बनाएं? Garmiyon me body kaise banaye in hindi



(toc) #title=(Table of Content)



गर्मियों में Body कैसे बनाएं? (Garmiyo Me Body Kaise Banaye)


दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि गर्मियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में अगर आप Zym House में या घर पर एक्सरसाइज करते हो और अपनी बॉडी मसल्स को बढ़ाना चाहते हो तो आपको कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि गर्मियों में मसल्स बढ़ाना एक अलग मसल्स साइंस होता है।

तो अगर आप कुछ बातों को फॉलो नहीं करती है गर्मियों के मौसम में तो आपको मसल्स बनने की बजाय मसल्स Loss का सामना करना पड़ सकता है। तो इस आर्टिकल में आपको कुछ टिप्स शेयर करने वाले हैं जो आपको गर्मियों के मौसम में बॉडी बनाने में मदद कर सकता है और आप तेजी से अपनी मसल्स का साइज बढ़ा सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में ये टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी है बॉडी बनाने के लिए -

  1. व्यायाम का समय
  2. हाइड्रेटेड रहना
  3. कसरत पोशाक
  4. अपनी सीमाएं पहचानें
  5. एक्सरसाइज की अवधि
  6. Pre Workout Meal


Tips No.1

व्यायाम का समय (Exercise Timing)

दोस्तों आपको गर्मियों के मौसम में सुबह 5:00 से 6:00 बजे एक्सरसाइज करनी चाहिए क्योंकि उस टाइम टेंपरेचर ज्यादा नहीं होता है जिसकी वजह से आप एक्सरसाइज में अच्छी परफॉर्मेंस दे पाते हैं। और अगर आप शाम को एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय टेंपरेचर बढ़ने की वजह से आपके शरीर से पसीना निकलने लगता हैं जिससे आपका एनर्जी लेवल भी डाउन हो जाता है और अब अच्छी परफाॅर्मेंस नहीं दे पाते।


Tips No.2

हाइड्रेटेड रहना (Stay Hydrated)

गर्मियो में आपको हाइड्रेट रहना भी तो जरूरी होता है। बहुत बार पानी कम पीने की वजह से मसल्स सिकुड़ी हुई नजर आने लगती है। क्योंकि शरीर में ज्यादातर पानी ही होता है तो इसलिए पानी की कमी से मसल्स सिकुड़ी हुई लगने लगती है। इसलिए आपको टाइम टू टाइम पानी पीते रहना होता है लेकिन वर्कआउट के समय में पानी थोड़ा कम पीना होता है।


Tips No.3

कसरत पोशाक (Workout Outfit)

दोस्तों वर्कआउट के समय में आपको हल्के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि गर्मियों के समय वर्कआउट करते समय पसीना ज्यादा आता है। तो अगर आप वर्कआउट करते समय टाइट या थोड़ी मोटे कपड़े पहन लेते हैं तो पसीने की वजह से आपको वर्कआउट करते समय अनकंफरटेबल (असुविधा) महसूस होने लगता है।

तो इसलिए आपको कॉटन के हल्के कपड़े पहने हैं क्योंकि कॉटन के कपड़े में पसीना भी Absorb होता रहता है। और इसके साथ एक्सरसाइज करते समय आपको एक Towil भी अपने साथ रखना चाहिए जिससे आप अपना पसीना Towil से साफ कर सकें।


Tips No.4

अपनी सीमाएं पहचानें (Know Your Limits)

जब आप गर्मियों में वर्कआउट करते हैं तो कई बार गर्मी की वजह से और पसीना निकलने की वजह से आपको सिर घूमने, सिर में दर्द और चक्कर आने जैसे कंडीशन का सामना करना पड़ सकता है। तो इसलिए आपको ऐसे समय में और जोश में वर्कआउट नहीं करना चाहिए। बल्कि ऐसी कंडीशन होने पर आपको कुछ देर तक विश्राम करना चाहिए। और सही महसूस होने पर ही वर्कआउट शुरू करना है।


Tips No.5

एक्सरसाइज की अवधि (Exercise Duration)

तो आपको यह तो पता ही होगा कि गर्मियों में कोई भी काम करते तमय तुरंत ही पसीना बह जाता है। जो वर्कआउट के समय में ज्यादा पसीना बह जाता है जिससे कि बॉडी में नुकसान होने लगता है। इसलिए आपको गर्मी के समय में ज्यादा देर तक वर्कआउट नहीं करना चाहिए। लगभग 30 मिनट से 45 मिनट तक वर्कआउट करना चाहिए।

Tips No.6

Pre Workout Meal

दोस्तों जैसा कि गर्मियों के समय में बॉडी का एनर्जी लेवल पहले से ही कम होता है तो आपको वर्कआउट के 20 से 30 मिनट पहले कोई एक फल जैसे केला या सेब खाना है या फिर कोई जूस भी आप पी सकते हैं। इससे वर्कआउट के समय Body में प्रॉपर एनर्जी मिलती है।

गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? - ग्रीष्मकालीन आहार योजना (Summer Diet Plan)

गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? - ग्रीष्मकालीन आहार योजना (Summer Diet Plan)


दोस्तों जो खाना हमें सर्दियों के मौसम में खाते थे बॉडी बनाने के लिए अगर वह खाना गर्मियों के मौसम में आएंगे तो बॉडी की तासीर गड़बड़ हो जाती है जिससे पेट में कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जैसे कि भूख न लगना या दस्त वगैरह आदि बहुत सी दिक्कतें हो जाती हैं। और शरीर की वृद्धि रुक जाती है।


इसलिए दोस्तों हमें मौसम के अनुसार अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए। जैसे कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और पिछले जो सर्दियों के मौसम में हम खाना खाते थे उन सभी को बंद कर दें और जो हम आपको इस लेख में गर्मी को मौसम का खान-पान बताएंगे उनको फॉलो करना शुरू करें।


क्योंकि हर मौसम के अनुसार अलग-अलग खाना-पीना हमें सेहत मंद बनाता है तथा हेल्दी बनाता है हमारे शरीर को फिट रखता है इसलिए हर मौसम के अनुसार खानपान बदलना चाहिए। तो इस स्टेप में हम आपको गर्मी के मौसम के डाइट प्लान सुबह से लेकर शाम तक का बताएंगे जिनको आपको स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।


चलिए दोस्तों अब बात कर लेते हैं कि गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? जिससे कि गर्मी के मौसम में बॉडी बनाने में आसानी होगी तथा गर्मी के मौसम में बॉडी बनाने के साथ-साथ हमारे शरीर में ताकत भी आएगी तथा एनर्जी भी बढ़ेगी।

गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए यह खाएं-

  • #Step - 1 सुबह का डाइट प्लान (Morning Diet Plan)
  • सुबह के वर्कआउट के समय डाइट प्लान (Diet Plan For Morning Workout)
  • वर्कआउट करने के बाद का डाइट प्लान (Post Workout Diet Plan)
  • #Step - 2 ब्रेकफास्ट डाइट प्लान (Breakfast Diet Plan)
  • #Step - 3 दोपहर के 11 बजे का डाइट प्लान
  • #Step - 4 लंच के समय का डाइट प्लान (Lunch Time Diet Plan)
  • #Step - 5 शाम के समय का डाइट प्लान (Evening Diet Plan)
  • #Step - 6 डिनर के समय का डाइट प्लान (Dinner Time Diet Plan)


#Step - 1

सुबह का डाइट प्लान (Morning Diet Plan)

गर्मियों में बॉडी कैसे बनाएं?

दोस्तों सुबह की शुरुआत फल खाने से करो। गर्मी के मौसम में आने वाले फल जैसे कि अंगूर, सेब, संतरा, मोसम्मी, आदि। इन फलों को आप सुबह वर्कआउट करने के बाद लगभग आधा घंटा से 1 घंटा के बाद तक ही खाएं और फल खाने की मात्रा ज्यादा से ज्यादा 250 ग्राम लें। फल खाने की मात्रा को धीरे-धरे करके पढ़ा भी सकते हैं।फल खाने के लगभग 30 मिनट बाद आपको हल्का गुनगुना पानी पीना है।


सुबह के वर्कआउट के समय डाइट प्लान (Diet Plan For Morning Workout)

दोस्तों इसके बाद बारी आती है वर्कआउट की। दोस्तों कुछ लोग सुबह वर्कआउट करते हैं तो कुछ लोग शाम को वर्कआउट करते हैं। इससे ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हमने आपको यहां सुबह वर्कआउट करने के लिए बोला है क्योंकि सुबह वर्कआउट करना काफी अच्छा रहता है।

वर्कआउट करने से 30 मिनट पहले आपको 2 केले ले लेने हैं और उनको खा लेना है क्योंकि केले एनर्जी के लिए होता है और वर्क आउट करने के दौरान एनर्जी देता है। तो दो केले खाने के बाद अपना वर्कआउट प्रारंभ करें।


वर्कआउट करने के बाद का डाइट प्लान (Post Workout Diet Plan)

वर्कआउट करने के बाद का डाइट प्लान (Post Workout Diet Plan)

दोस्त जैसे ही आपकी वर्कआउट समाप्त होती है तो उसके बाद आपको यह डाइट जरूर लेना है -

वर्कआउट करने के बाद आपको 30 भीगे हुए बादाम लेना है। इन बादाम को अच्छी तरह से महीन पीस लें। बादाम को पीसने के लिए आप ओखली का प्रयोग करें जिसमें किसी भी चीज को आसानी से किया जा सकता है।


यह ओखली अगर पत्थर की हो तो ज्यादा बेस्ट  रहता है या स्टील की या फिर पीतल की होना चाहिए। लोहे वाली ओखली ना लें क्योंकि उसमें से लोहा या जंग निकलता है तो वह सेहत के लिए हानिकारक होता है।


बादाम को पीसते समय आप उसमे इलायची डाल सकते हैं और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। कुछ ठंडी ठंडी चीजें भी डाल सकते हैं। आप इन सब चीजों को अच्छी तरह से रगड़ रगड़ कर पीस लेना है और एक पेस्ट तैयार कर लेना है।


जब बादाम का पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो आपको एक सूती कपड़ा लेना है तथा एक स्वच्छ बर्तन लेना है और सूती कपड़े में बदाम के पेस्ट को डालकर सूती कपड़े को निचोड़ें तथा बर्तन के ऊपर बादाम का दूध निकाले।


जब बादाम का दूध अच्छी तरह से निकल जाए तब उस दूध से ओखली में छपे बदाम के दूध को भी धो कर निकाल ले। अब आपका बादाम पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। और इस तरह से आपका बदाम रगड़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा अब इसे आपको वर्कआउट के तुरंत बाद पीना है।


टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें खंड मिश्री भी डाल सकते हैं जिससे कि यह और भी बेहतर बन जाएगा। इससे शरीर की तासीर भी ठंडी रहेगी।


दोस्तों यह जो बदाम रगड़ा पेस्ट हैं यही वह देसी चीजें है जिसमें ताकत ही ताकत भरी पड़ी है। अगर आप इसे रोजाना वर्कआउट के बाद पीते हैं तो इससे आपकी मसल्स बहुत तेजी से बढ़ेगी तथा शरीर में ताकत भी बहुत ज्यादा पैदा करेगा और शरीर को हेल्दी, तंदुरुस्त बनाए रखेगा।

ये भी पढ़ें - बादाम मिल्क शेक कैसे बनाया जाता है?


#Step - 2

ब्रेकफास्ट डाइट प्लान (Breakfast Diet Plan)

दोस्तों ब्रेकफास्ट में आप जो चीजें खाते हैं उन चीजों को खाते रहिए तथा साथ में एक चीज और ऐड कर देना है जो कि है बनाना शेक मतलब कि 2 किलो को दूध में मिक्स करके उसका शेक बनाकर एक गिलास रोजाना ब्रेकफास्ट के समय जरूर पिएँ।

इससे आपके शरीर में एनर्जी बहुत तेजी से बढ़ेगी तथा पूरे दिन एनर्जी महसूस करोगे। लेकिन बनाना शेक आपको ब्रेकफास्ट के आधे घंटे बाद लेना है।


#Step - 3

दोपहर के 11 बजे का डाइट प्लान

दोस्तों दोपहर के 11:00 बजे के खाने में आपको एक मुट्ठी भुने हुए चने का था थोड़ा सा गुण खा लेना है। इससे आपके शरीर में ताकत बढ़ेगी तथा एनर्जी भी बढ़ेगी।

#Step - 4

लंच के समय का डाइट प्लान (Lunch Time Diet Plan)

इसके बाद आता है दोपहर के 1:00 बजे का लंच का समय। दोस्तों लंच के समय में आप रोजाना अलग-अलग तरह की भीगी हुई दाल और 100 ग्राम से ऊपर दही लेनी है। और दही में टेस्ट बढ़ाने के लिए आप खंड मिश्री ले सकते हैं। और इसके अलावा एक गिलास लस्सी ले लें। दोस्तों यह इतना स्वादिष्ट आहार है की बहुत ही ज्यादा। ऐसा आहार पुराने जमाने में यूज होता था।

दोस्तों यह खाना Fast डाइजेस्ट यानी बहुत जल्दी हजम होने वाला भोजन है। और यह शरीर में बहुत जल्दी और अच्छा ताकत देता है। इसलिए आपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

#Step - 5

शाम के समय का डाइट प्लान (Evening Diet Plan)

दोस्तों अगर आप शाम को वर्कआउट करते हैं तो हमने आपको जो वर्कआउट करने से पहले तथा बाद में जो डाइट प्लान बताया है उसको फॉलो करें वह आपको समान लाभ देगा।

#Step - 6

डिनर के समय का डाइट प्लान (Dinner Time Diet Plan)

दोस्तों इसके बाद आपको शाम के समय में गेहूं का दलिया तथा एक गिलास दूध लेना है बस, इसके अलावा कोई भी डाइट फॉलो नहीं करना है। यह बहुत ही सिंपल और पावरफुल डाइट है इनको आप एक बार जरूर अपने डाइट में शामिल करें और फिर वर्कआउट करें आपकी बॉडी बनाने में बहुत ज्यादा काफी मदद करेगा।


तो दोस्तों अगर आप अपनी डाइट में यह सारी चीजें शामिल कर लेते हैं तो आपकी बॉडी बनाने में काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा तथा यह बहुत ही सिंपल है आप इसको आसानी से कर सकते हैं। तथास्तु बॉडी की तासीर का बैलेंस भी बना रहता है।


वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट पाउडर



निष्कर्ष:

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि गर्मियों के समय में बॉडी बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि - व्यायाम का समय, हाइड्रेटेड देना, कसरत पोशाक कैसी हो, अपनी सीमाएं पहचानना, एक्सरसाइज की अवधि कितनी हो, और प्री वर्कआउट मील।


और साथ में यह भी बताया है कि गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? इस लेख में स्टेप बाय स्टेप सारी चीजें पूरे दिन का डाइट प्लान बताया है। तो आप इन डाइट प्लान को फॉलो करके अपनी बॉडी अच्छी तरीके से तथा बहुत ही पावरफुल बना सकते है।

तो दोस्तो उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल से गर्मियों में बॉडी कैसे बनाएं? से संबंधित जानकारी मिल गई होगी तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उनको भी पता चल सके कि गर्मियों के मौसम में बॉडी बनाने के लिए क्या-क्या जरूरी बातें होती है और गर्मी के समय में बॉडी कैसे बनाएं।

धन्यवाद.....

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !