1 दिन में कितनी पुश अप लगाने चाहिए?

0

1 दिन में कितनी पुश अप लगाने चाहिए?


दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताएगे कि अपने बॉडी बनाने के समय में 1 दिन में कितनी पुश अप लगाने चाहिए? ताकि हमारी बॉडी अच्छी से अच्छी बने और हमारा मसल्स भी अच्छा बढ़े। क्योंकि दोस्तों आजकल बॉडी हर कोई बनना चाहता है और वह अपने घर पर मेहनत भी अच्छी तरीके से करते हैं और कोई कोई जिम जाते हैं।

लेकिन कुछ लोग पुशअप करते समय 10 से 15 पुशअप ही लगा पाते हैं इससे ज्यादा नहीं लगा पाते हैं और उनके हाथ भी थकान से भर जाते हैं। इसलिए वे इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि हम अपने पुशअप की संख्या कैसे बढ़ाएं जिससे कि हमारी बॉडी और अच्छी तगड़ी बने।

पुश अप की संख्या कैसे बढ़ाएं? और तगड़ी बॉडी कैसे बनाएं? - Akhilesh anuragi

चित्र 1

तो दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि अपनी पुशअप की संख्या कैसे बढाएं? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

कुछ लोग कहते हैं कि हम तो बहुत ज्यादा पुशअप कर लेते हैं एक बार में 60 - 70 और 100, 150 पुशअप भी लगा लेते हैं। लेकिन वह पुशअप परफैक्ट नहीं होती। सिर्फ ऊपर ऊपर से ही कर लेते हैं। ऐसा पुशअप कोई काम का नहीं होता है, शरीर में कुछ बदलाव नहीं होते हैं। लेकिन हम आपको एकदम परफैक्ट पुशअप करने की ट्रिक बताएँगे जिससे आप आज से ही अपनी पुशअप की संख्या बढ़ा सकते हैं।

तो दोस्तों जो टिप्स मैं यहां पर आपको शेयर करूंगा अगर आप उनको फॉलो करते हैं तो आप 10 दिन के अंदर 3 गुना पुश अप की संख्या बढ़ा सकते हैं मतलब कि अगर आप 1 दिन में 10 पुश अप लगाते हैं तो आप 10 दिन के बाद 3 गुना यानी कि 30 पुश अप आसानी से लगा लेंगे। तो चलिए फिर शुरू करती हैं-

ट्रिक नंबर 1-

Hang Push Up:

पुश अप की संख्या कैसे बढ़ाएं? और तगड़ी बॉडी कैसे बनाएं? - Akhilesh anuragi

चित्र 2

अगर आप रोज 10 पुश अप लगाती है तो आपकी बॉडी 10 पुश अप में सैट है और आप 10 लगाने के बाद थक जाते हैं और फिर आप छोड़ कर चले जाते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना है आपको छोड़कर नहीं जाना है। तो जब भी आपके 10 पुशअप हो जाते हैं या जब आप थकान महसूस करने लगते हैं तो आपको उठने की वजाय उसी स्थान पर अप होकर रोक देना है और रिलैक्स करना है। मतलब अपने पुशअप को बिना उठे रोक देना है होल्ड करना है। ऊपर दिए गए चित्र 2 की तरह।

जब आप कुछ देर इस तरह से रिलैक्स कर लेंगे फिर से आपको पुश अप करना शुरू कर देना है और आप देखेंगे कि आपके तीन-चार पुशअप और बढ़ जाएंगे। इस तरीके से आप आसानी से तीन-चार पुश अप की संख्या और बढ़ा लेंगे।

ट्रिक नंबर 2-

Band Push Up:

अगर दोस्तों इस तरीके से रोकने पर भी पुश अप नहीं कर पाते हैं तो आपको दूसरी ट्रिक बताते हैं यह पहली वाली ट्रिक से आसान है।
तो आपको करना क्या है कि आपकी थकान आने के बाद आपको अपने पीछे का हिस्सा (नितम्ब, कमर) पूरा ऊपर उठा देना है और नीचे को सिर करके जमीन या अपने पेट को देखना है। (नीचे चित्र 3 में देखिए) इस तरीके से आप एक से डेढ़ मिनट तक रिलैक्स करें इस तरीके से रिलैक्स करने में पूरी बॉडी में आराम मिलता है और ताकत आती है पूरी बॉडी की थकान दूर हो जाती है।

चित्र 3

तो जब आप इस तरीके से रिलैक्स कर लेते हैं तो इसके बाद फिर से पुश अप करना शुरू कर देना है। और आप देखेंगे कि आपके 4 - 5 पुशअप और बढ़ गए हैं। आप 4 से 5 पुशअप और लगा लेंगे आसानी से। जहां आप 10 पुश अप लगाते थे वहां आप आसानी से 20 पुश अप लगाने लगोगे।

अगर आपको यकीन नहीं होता है तो अभी शुरू कीजिए और ट्राई कीजिए आप कहना। आप यही कहोगे कि भाई यह ट्रिक तो बहुत आसान है हम समझ रहीं पा रहे थे।

ट्रिक नंबर 3-

Push Up With Weights:

तीसरे ट्रिक में आपको क्या करना है कि आपको अपने बॉडी के ऊपर कुछ वजन रखना है, और फिर पुश अप लगाना है। तो यह कैसै?

पुश अप की संख्या कैसे बढ़ाएं? और तगड़ी बॉडी कैसे बनाएं? - Akhilesh anuragi


मान लीजिए आपकी बॉडी का वजन 50 किलो है और आप 10 पुशअप लगा लेते हैं तो आपने अपनी बॉडी का वजन 50 किलो उठाया और आपकी बॉडी 10 पुशअप पर सेट है। तो फिर आपको क्या करना है कि अपनी बॉडी के ऊपर 5 या 10 किलो का वजन और रख लेना है फिर आपको 10 पुश अप लगाने हैं। तो इस तरीके से आपने टोटल 60 किलो का वजन उठाकर 10 को पुशअप लगा लिए हैं।

तो जब आप अपनी बॉडी के ऊपर रखे हुए वजन को हटा देंगे तो फिर आप 10 पुशअप की जगह 15 या 20 पुश अप लगा लेंगे आसानी से। तो इस तरीके से यह ट्रिक काम करती है।


इसे भी पढ़ें - अपना वजन जल्दी से कैसे बढ़ाए?

जिम जाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं?


ट्रिक नंबर 4-

ट्रिक नंबर 4 में आपको क्या करना है कि आपको पुशअप करने की स्टाइल बदलनी है। मतलब कि आप सिर्फ ले ऊपर नीचे वाली एक्सरसाइज करती है और अप डाउन वाली, तो इसमें आपको थोड़ी सी चेंजेस करनी है। कैसे करनी है आइए जानते हैं-

Jump Push Up:

पुश अप की संख्या कैसे बढ़ाएं? और तगड़ी बॉडी कैसे बनाएं? - Akhilesh anuragi

आपको पुशअप करते समय थोड़ी सी जंप ले ले कर एक्सरसाइज करनी है। जैसे कि आप पुशअप करते समय ऊपर नीचे होते हैं तो आपको ऊपर उठते समय थोड़ी Jump मारनी है। Jump मारने पर आपके साथ जमीन से उठ जाएंगे। तो इस तरीके से आप जितने पुशअप कर सके ऐसे करें। इसमें आपको थोड़ी सी मेहनत जरूर लगेगी लेकिन काम बढ़िया होगा।

Clap Push Up:

पुश अप की संख्या कैसे बढ़ाएं? और तगड़ी बॉडी कैसे बनाएं? - Akhilesh anuragi

इसी तरह Jimp मारने के अलावा उसी में एक चीज और जोड़ दें तो यह आपके एक्सरसाइज को और बेहतर करेगा। मतलब कि आपको Jump मारते समय अब आपको ताली बजाना है। ताली बजाकर पर पुशअप लगाने से बॉडी की लिमिट बढ़ती है। और जब आपकी Bidy की लिमिट बढ़ेगी तो पुशअप की संख्या अपने आप बढ़ेगी 100%। हालांकि इसमें थोड़ी और ज्यादा मेहनत पड़ती है।


निष्कर्ष:

तो दोस्तो इस आर्टीकल का पूरा निष्कर्ष यह निकलता है कि अगर हमें अपनी अच्छी Body बनाना है और पुश अप की संख्या बढ़ाना है तो हमें एक ही तरह की Push Up नहीं करना चाहिए उसमें थोड़ा अदल-बदल करना चाहिए जैसा कि ये सारी चीज आर्टीकल में बताया है। पुश अप को परफैक्ट तरीके से करना चाहिए मतलब पूरा नीचे और पूरा ऊपर जाना है। इस तरीके से परफैक्ट पुशअप (एक्सरसाइज) कहलाती है।

आपकी क्वेरी:-

प्रश्न - 1 दिन में कितने पुश अप करनी चाहिए?

उत्तर - दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि 1 दिन में कितनी पुश अप करनी चाहिए? तो आपको बता दें कि पुश अप करने की कोई लिमिट नहीं होती है लेकिन हां एक स्वस्थ मनुष्य 1 दिन में 20 से 25 पुश अप आसानी से कर लेता है। और रोजाना करने से इसकी लिमिट बढ़ाई भी जा सकती है लगभग 40-50 या उससे भी ज्यादा तक किया जा सकता है।

प्रश्न - रोज 50 पुश अप करने से क्या होता है?

उत्तर - रोजाना 50 पुश अप करने से बहुत सारे लाभ होते हैं जैसे कि - कंधे एवं सीने में बल मिलता है, भुजाओं में ताकत आती है, शरीर में बल बढ़ता है, सीना चौड़ा होता है। यह बॉडीबिल्डर की परफैक्ट और एक नंबर की एक्सरसाइज होती है।

प्रश्न - पुश अप का वर्ल्ड रिकॉर्ड कितना है?

उत्तर - पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पुश अप करने वालों की संख्या 2 है जिनमें से वर्तमान में एक सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड जीता है। जिनका नाम निम्नलिखित है -
साल 2021 में एथलीट जाराड यंग ने 3054 पुशअप्स किए थे। लेकिन इस बार इनका रिकॉर्ड टूट गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने 3054 में से 128 पुशअप्स और ज्यादा किए हैं। वर्तमान में स्कैली जी क नाम दुनिया भर में चल रहा है पुशअप्स के मामले में।

धन्यवाद......

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !