दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे योग आसनों के बारे में बताएंगे जिनको अगर आप रोजाना करते हैं तो आप के चेहरे में चमक लाने से कोई नहीं रोक सकता। तो आइए जानते हैं-
1. सुंदर दिखने के लिए कौन सा योग करें? Best Yoga For Face Glowing In Hindi
दोस्तों आजकल दुनिया में हर कोई अपने चेहरे को सुंदर बनाना चाहता है। इसलिए आजकल ज्यादातर लोग अपने चेहरे को स्वस्थ्य और खूबसूरत बनाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं, जो कि ये कहीं ना कहीं हमारे Face के लिए और Skin के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
तो इसलिए हमें Beauty Product का प्रयोग ना करके देसी घरेलू उपायों का प्रयोग करना चाहिए, जो कि रोजाना योगा करना।
इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेस्ट योगासन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जिनको अगर आप अपने दैनिक जीवन में रोजाना करते हैं तो आप के चेहरे में एक नई ताजीगी आएगी नया निखार और चमक भी आएगा। तो आइए शुरू करते हैं-
चेहरे की सुंदरता के लिए कौन सा योगा करें? / Yoga For Face Beauty
1. उष्ट्रासन:
उष्ट्रासन करने की विधि-
- सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं।
- घुटनों पर खड़े होकर, हाथों को बगल में रखते हुए, एड़ी पंजो को मिला लीजिए। तलवों को आसमान की ओर रखें।
- दोनों हाथों को कंधों के समानांतर सामने की ओर ले जाइए। हथेलियों का रूख जमीन की ओर रखें।
- दाहिने हाथ को सिर के ऊपर से ले जाते हुए दाहिने तलवे पर रख दीजिए। फिर इसी तरह बाएं हाथ को बाएं तलवे पर रख दीजिए।
- कमर को सामने की ओर करते हुए सिर और मेरुदंड को पीछे की ओर झुकाइए। सिर को ढीला छोड़ दीजिए।
- क्षमता अनुसार आसन की इस अवस्था में कुछ देर तक रकिए।
- अब वापस आते समय कमर को सामान्य अवस्था में ले जाइए और हाथों को एक-एक करके तलवों पर से हटाते हुए घुटनों पर सीधे खड़े होकर वज्रासन में बैठ जाइए।
- अब धीरे-धीरे एक-एक करके पैर को खोलते हुए सामने फैला दीजिए।
उष्ट्रासन के लाभ ( Benifits Of Ustrasana)
- पीठ, हाथ व गर्दन की मांसपेशियों की मालिश होती है।
- पेट संबंधी विकार को दूर करने में सहायक है।
- चेहरे पर कांति लाता है, और चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है।
- फेफड़ों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।
- घुटने मजबूत होते हैं।
सावधानियां-
- इस आसन को शुरू में अपनी क्षमता अनुसार ही करें। जल्दबाजी में पूर्ण स्थिति पाने का प्रयास ना करें।
- प्रारंभ में दोनों घुटनों एवं पैरों के बीच में 6 से 9 इंच का अंतर रखकर अभ्यास करना चाहिए।
- कमर में दर्द के दौरान इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
2. धनुरासन:
धनुरासन करने की विधि-
- सबसे पहले एक स्वच्छ कंबल बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। पैर सीधे मिले हुए, हाथ बगल में जंघाओं के पास सीधे रखें, हथेलियों का रूख आसमान की ओर तथा ठुड्डी (दाढ़ी) जमीन पर हो।
- घुटनों से पैरों को मोड़ते हुए जंघाओं के पास लाएँ फिर टांगों को हाथों से पकड़ें।
- धीरे से पकड़े हुई टांगो को पीछे (वापस) ले जाने की क्रिया करें हाथों को बिना छोड़े।
- इसके बाद जंघाओं को उठाइए तथा सिर व छाती भी उठाइए, और जितना उठा सकते हैं उठाएँ। अब इस प्रकार से अपनी क्षमता के अनुसार आसन की इस स्थिति को बनाए रखें (इसी अवस्था में कुछ देर रुकें)।
- अंतिम स्थिति में शरीर का पूरा भार नाभि और उसके आसपास रहता है तो इस प्रकार करने का प्रयास करें।
- अब वापस आते समय पहले छाती को धीरे-धीरे नीचे रखें, फिर जंघाओं धीरे-धीरे झुकाते हुए पैरों को सीधा करके पूर्व स्थिति में वापस आ जाएं।
- अब इसी तरह लेटे हुए थोड़ा विश्राम करें।
- इस अभ्यास को 2 से 3 बार करें।
धनुरासन के लाभ-
- चेहरे में कान्ति आती है।
- कब्ज तथा पित्त विकार को दूर करने में मदद करता है।
- स्नायु दुर्बलता भी दूर होती है।
- पेट के अंगों की मालिश होती है।
- कंधों को सुदृढ़ बनाता है।
- मेरुदंड तथा पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाता है।
सावधानियां-
3. अर्ध चक्रासन:
अर्ध चक्रासन करने की विधि-
- सबसे पहले पीठ के बल लेटकर एड़ियों को नितम्बों से स्पर्ष कराते हुए स्थापित कीजिए।
- दोनों हाथों को कान के पास भूमि पर इस प्रकार रखें कि अंगुलियों का अग्रभाग एड़ियों की ओर हो।
- अब स्वास को भरकर पीठ को अधिक से अधिक ऊपर उठाइए तथा सिर को पीठ की ओर मोड़िए।
- इसी स्थिति में यथाशक्ति रुकने के पश्चात आसन को धीरे-धीरे समाप्त करें।
अर्ध चक्रासन के लाभ-
- चेहरे में कांति आती है तथा समस्त प्रकार के उदर विकार समाप्त होते हैं।
- नेत्र की ज्योति बढ़ती है।
- बालों का असमय पकना तथा झड़ना नियंत्रित होता है।
- रीढ़ में अभूतपूर्व लोच का प्रादुर्भाव होता है।
सावधानियां-
2. चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाना चाहिए?
अपने फेस में ग्लो कैसे लाएं?
1. हल्दी (Turmeric) से Face Glow करना
दोस्तों हल्दी आपको सुबह के टाइम लेनी है या रात में लेनी है। आपको एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में या नॉर्मल पानी में हल्दी घोलकर पीना है। इसको आपको 21 दिन तक लगातार करना है। हल्दी बहुत अच्छा काम करेगी आपके स्किन को अंदर से ग्लो करने के लिए। बस इसे 21 दिन तक लगातार करना है।
2. गाजर (Carrot) से फेस ग्लो करना
गाजर में विटामिन ए होता है। रोजाना गाजर खाने से हमारे शरीर के जो दाग धब्बे हो जाते हैं, उनसे बचाव करने में मदद करता है। गाजर को खाने के साथ में सलाद के रूप में खाना चाहिए तथा इसका देसी घी के साथ हलवा बनाकर खाना चाहिए इससे बहुत ही ज्यादा लाभ होता है। गाजर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं बहुत ही लाभदायक होता है।
3. चुकंदर (Beetroot) से फेस ग्लो करना
चुकंदर भी हमारे चेहरे के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है। रोजाना चुकंदर का सेवन करने से भी हमारे चेहरे में चमक आता है। चुकंदर लाल होता है तो इससे हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है जिससे कि हमारे चेहरे में तथा पूरी बॉडी में भी ऑटोमेटिक चमक आने लगता है।
चुकंदर को सलाद के साथ जरूर ऐड करना चाहिए। चुकंदर का भी जूस बनाकर पीना चाहिए यह भी बहुत लाभदायक होता है। लेकिन थोड़ी-सी कम मात्र में पीना चाहिए, अधिक पीने से नुकसान दायक भी हो सकता है।
4. टमाटर (Tomato) से Face Glow करना
आपको इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर रोज सुबह 1 गिलास लगातार 1 महीने तक पिएं। इससे आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा, और आप खुद ही फीलिंग करोगे कि 1 महीने पहले हमारी स्किन क्या थी और अब किस लेवल पर है। आपको बीच में एक भी दिन का गैप नहीं देना है।
5. आंवला (Gooseberry) से फेस ग्लो करना
6. हरी सब्जियाँ (Green Vegetables) से Face Glow करना
निष्कर्ष:
आपकी क्वेरी
प्रश्न - फेस को चिकना और चमकदार कैसे बनाएं?
प्रश्न - मेरा डेली फेस रूटीन के होना चाहिए?
- सुबह जल्दी उठना। लगभग 5:00 तक हर हाल में।
- सुबह उठकर ठंडे पानी में मुँह होना।
- सुबह-सुबह हरी घास में नंगे पांव घूमना। लगभग 30 मिनट तक।
- इसके बाद ब्रश करना।
- इसके बाद योगा तथा प्राणायाम करना चाहिए।
- थोड़ी देर रेस्ट लेने के बाद नाश्ते में जूस का सेवन करना।
- इसके बाद भोजन करना।
- इसके बाद अपने रोजाना के काम में लग जाना।










