दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं?

0

दोस्त हमारे जीवन में एक अच्छी पर्सनल्टी के लिए मजबूत और ताकतवर शरीर का होना बहुत ही जादा जरुरी माना गया है। इसलिए आजकल युवा लोग बॉडी बनाने के लिए जिम जाया करते हैं, और घंटों तक मेहनत भी करते हैं। लेकिन आजकल के खानपान से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसकी वजह से बॉडी अच्छी नहीं बन पाती।

तो आज आपके लिए इस आर्टिकल में चार ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिनका सेवन अगर आप कर लेते हैं तो आपका शरीर मजबूत और ताकतवर बन सकता है। आपके शरीर में एक ऐसी ऊर्जा का संचार होगा जो कि आपने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में।

तेजी से बॉडी बनाने के लिए क्या खाएँ? / क्या खाने से शरीर बनता है?

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?


तेजी से बॉडी बनाने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

  • सुबह उठकर पानी पीना
  • दूध और केला
  • काले चने
  • मुनक्का


1. सुबह उठकर पानी पीना-

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?

तो आपको सबसे पहले जो काम करना है वह सुबह उठकर भरपूर पानी पीना है। सुबह उठते ही खाली पेट भरपूर मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए काफी सेहतमंद माना गया है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में लगभग 90% बीमारियाँ ऐसे ही खत्म हो जाती है। ऐसा पुराने लोगों का मानना है। अगर आपका पेट सुबह-सुबह साफ नहीं होता है तो आप सुबह सुबह खाली पेट में भरपूर मात्रा में पानी पी लें फिर आप देखेंगे कि आपका पेट अच्छी तरीके से साफ हो गया है।

2. दूध और केला-

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?

सुबह व्यायाम करने के बाद नाश्ते में दूध और केले का सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व और भरपूर एनर्जी मिल जाती है। शरीर मजबूत और ताकतवर बन जाता है। अगर आपका शरीर दुबला पतला है तो यह एक ऐसी चीज है जिसे आज से ही शुरु कर देना चाहिए। सुबह रोजाना अपनी ब्रेकफास्ट में दूध और केले का शेक बनाइए और उसको पी जाइए। ऐसा करेंगे तो आपका शरीर मजबूत बनेगा बलवान बनेगा और आपके शरीर में एक नई ताकत का संचार होगा।


यह भी पढ़ें - Body बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? घरेलू उपाय


3. काले चने-

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?,मैं घर पर तेजी से वजन कैसे बढ़ा सकता हूं?, चने से वजन कैसे बढ़ाएं,

सुबह व्यायाम करने से पहले खाली पेट आपको काले चने का सेवन करना है। काले चने का सेवन करने से शरीर को अनेक प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। और सबसे बड़ी बात कि इसका सेवन घोड़ा भी करता है। और आपने देखा होगा कि घोड़े में कितना स्टेमिना होता है। और अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसा स्टेमिना आप भी पा पाएँ तो निश्चित रूप से काले चने का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर में नई ताकत बनेगी और आपके शरीर में एक नई ऊर्जा आएगी।

काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जिससे मांसपेशियों का विकास बहुत तेजी से होने लगता है और शरीर ताकतवर बन जाता है। जो लोग बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं अच्छे स्तर की बॉडी बना रहे हैं तो उन लोगों को काले चने का सेवन जरूर करना चाहिए। काले चने का सेवन बॉडी बिल्डिंग के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत ज्यादा इंपोर्टेंट होता है।

4. मुनक्का-

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?, क्या खाने से शरीर मोटा हो जाता है?, जल्दी मोटे होने के लिए क्या करें?

मुनक्के का सेवन करने से आपके शरीर के लिए जो जरुरी Fatty Acid (वसा अम्ल) होते हैं वो मिल जाते हैं। जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। रोज सुबह लगभग एक चौथाई कप मुनक्का खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर बन जाता है।

तो दोस्तों अगर काले चने का सेवन इस लेख को पढ़कर करने जा रही है तो हम आपको बता दें कि काले चने में आप थोड़ी सी मात्रा में मुनक्का भी मिला दीजिए और उसे आप रात भर के लिए छोड़ दिए पानी में भिगोकर। सुबह उठने के बाद आप इसका सेवन करें।

अगर आपका शरीर पतला दुबला है तो यह एक ऐसी चीज है जो आपके शरीर की ताकत बनाएगा और आपके शरीर का वजन बढ़ाएगा। और आपका शरीर कुछ अलग ही दिखने लगेगा।


दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?

दोस्तों अगर आपका शरीर बहुत ही ज्यादा दुबला पतला है और आप अपने शरीर को मोटा करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए या फिर नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए क्योंकि दोनों को एक साथ करना संभव नहीं होता इनको अलग अलग करना चाहिए जिससे यह काफी फायदेमंद होते हैं।

चलिए आपको मोटा होने का तरीका बताते हैं।

  1. आपको सुबह उठकर भरपूर मात्रा में पानी पीनी चाहिए फिर इसके बाद फ्रेस जाना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट साफ रहता है और स्वस्थ रहता है।
  2. इसके बाद आपको रात के भिगोए हुए काले चने तथा 4-5 बादाम के बीज और थोड़ी मात्रा में गुड़ खाना चाहिए। इसके बाद 10 - 15  मिनट का रेस्ट कर लें। फिर आपको थोड़ी जिम करना चाहिए अपने घर पर ही। आपको एक ही बार में यह शुरुआत में ज्यादा मेहनत नहीं करनी है नहीं तो आपका शरीर बनने के बजाय टूट जा सकता है।
  3. जिम करने के बाद लगभग आधा घंटा बाद या 1 घंटा बाद आपको भोजन करना चाहिए ज्यादा भारी मात्रा में भोजन ना ले थोड़ा हल्का हल्का लें।
  4. इसके बाद दोपहर में आपको दूध और केले का शेक पीना चाहिए। और दोपहर में मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। अच्छा रहेगा अगर आप सुबह ही मूंग की दाल को रात भर भिगोकर चने के साथ सेवन करें।
  5. इसके बाद शाम के समय खाना खाने के बाद सोने से पहले एक गिलास देसी दूध पी लें

तो इन सारी टिप्स को फाॅलो करने के बाद आपका शरीर जल्दी से जल्दी बनने लगे आपको बहुत जल्दी रिजल्ट देखने को मिलने लगेंगे।


तो दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा इससे आपको बॉडी बनाने में काफी हेल्प मिली होगी। तो इसलिए इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उनको भी यह जानकारी मिल सके और वे अपनी बॉडी को अच्छी तरीके से फिट रख सकें।

दुबले पतले लोग वजन कैसे बढ़ाएं? {सिर्फ 4 चीजों से}  | दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें?, तेजी से बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?, जल्दी से जल्दी बॉडी कैसे बनाएं?, क्या खाने से शरीर बनता है?


निष्कर्ष-

तो इस लेख में हमने आपको बताया है कि दुबले पतले लोग अपना वजन कैसे बढ़ाएं? इस लेख में हमने आपको 4 चीजों के बारे में बताया है जिनका सेवन करने से आपका शरीर का दुबलापन या पतलापन दूर हो सकता है तथा आपके शरीर में एक अलग बदलाव हो सकते हैं।


FAQ's

प्रश्न -जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

उत्तर- अगर आप अपना वजन जल्दी से पढ़ाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

  1. किसमिस,
  2. छुहारे,
  3. काजू,
  4. बादाम,
  5. मखाने,

इन सभी चीजों को शुद्ध देसी दूध में उबालकर तरह थोड़ी सी मात्रा में मिश्री मिलाकर खाने से आपके वजन में आपके शरीर में तेजी से बदलाव होने लगेंगे। यह बहुत ही कारगर उपाय है इसको एक बार जरूर आजमाएं।

प्रश्न- किशमिश से वजन कैसे बढ़ाएं?

उत्तर- किशमिश से वजन बढ़ाने के लिए आपको किसमिस को दूध में उबालकर खाने चाहिए या फिर किसमिस को रात में भिगोकर रख दें फिर सुबह उठकर खाली पेट खाईए, आपके शरीर में बदलाव होने लगेंगे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

प्रश्न- मैं घर पर तेजी से वजन कैसे पढ़ा सकता हूं?

उत्तर- तो दोस्तों अगर आप अपने घर पर अपने शरीर का तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों का ध्यान देना चाहिए।

  1. सुबह जल्दी उठना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए
  2. सुबह उठने के बाद खाली पेट भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए
  3. सुबह नाश्ते में आपको अकेला और दूध दोनों मिलाकर खाना चाहिए
  4. खाने में प्रोटीन अधिक मात्रा में खाना चाहिए जिससे शरीर ताकतवर बनता है
  5. सुबह उठकर हरी हरी घास में नंगे पांव घूमना चाहिए
  6. सबसे पहले प्रश्न में बताए गए उपायों का प्रयोग करना चाहिए जिसमें आते हैं इसमें छुहारे काजू बादाम आदि मिलाकर दूध पीना चाहिए।

धन्यवाद....

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !