कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | कमर में दर्द हो तो ये योगा करना चाहिए

0

 दोस्तो आजकल के मनुष्यों में कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं जिनमें से कमर का दर्द होना भी एक आम बीमारी है। क्योंकि आजकल जादातर वर्क फ्रोम होम से काम लिया जाने लगा है, जिसमें कामकर्ताआों को कई घंटों तक एक जगह बैठकर काम करना पड़ता है जिससे कमर में दर्द होना मुमकिन है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि हमने आपके सवाल का जवाब ढूँढ लिया है कि कमर में Pain हो तो कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? तो आइए जानते हैं -

(toc) #title=(Table of Content)

    कमर में दर्द हो तो कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? 2023 में -

    कमर दर्द होने पर कौन सा योगा करना चाहिए?  Exercise For Back Pain 2023

    कमर का दर्द, पीठ का दर्द, गर्दन का दर्द, कंधों का दर्द आदि हमारे लिए बहुत असहनीय होते हैं। तो इनसे छुटकारा पाने के लिए डाॅक्टर भी यही सलाह देते हैं कि योगासन करना चाहिए। इसलिए हम आज के इस लेख में कमर दर्द (Back Pain) से छुटकारा पाने के लिए योगासन लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं। (alert-success)

    1. कोणासन:

    [2023] कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | Kamar (Quamar) Dard Ke Liye Yoga 2023 - Akhilesh Anuragi


    यह खड़े होकर किया जाने वाला आसन है। यह त्रिकोणासन का ही प्रकारांतर है। शरीर की आकृति कोणाकार होने के कारण ही इसे कोणासन कहते हैं।

    कोणासन की विधि-

    • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाइए।
    • पैरों के बीच में कंधे के बराबर अंतर रखें (फैसला रखें)।
    • कमर से धड़ (शरीर) को सामने की ओर झुका कर बाएं हाथ से दाएं पैर के पंजे को पकड़े। साथ ही दाहिने हाथ को कंधे के ऊपर खींचें।
    • सांस भरकर ऊपर देखने का प्रयास करें
    • कुछ देर तक अपनी क्षमता के अनुसार रुकें
    • स्वास सामान्य करते हुए सीधे खड़े हो जाएँ।
    • इसी प्रकार इस आसन को हाथ पैर बदलकर भी करें।

    लाभ-

    • कमर एवं पेट संबंधित विकार दूर होते हैं
    • स्नायु दुर्बलता दूर होती है
    • हाथ पैर की मांसपेशियाँ लचीली और बलशाली बनती हैं
    • रक्त संचार बढ़ता है

    सावधानियां-

    • चक्कर आने की स्थिति में नहीं करना चाहिए
    • क्षमता के अनुसार ही करें और छमता के अनुसार ही आगे झुकें
    • उच्च रक्तचाप एवं हृदय के रोगी ना करें
    • स्लिप डिस्क में, अत्यधिक कंधे व कमर दर्द में ना करें


    2. त्रिकोणासन:

    [2023] कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | Kamar (Quamar) Dard Ke Liye Yoga 2023 - Akhilesh Anuragi


    इस आसन में शरीर की आकृति त्रिकोण जैसी बनती है, इसलिए ऐसे त्रिकोणासन कहा जाता है।

    त्रिकोणासन की विधि-

    • सबसे पहले दोनों पैर फैला कर खड़े हो जाएँ।
    • बाएं पैर के पंजे को बाईं ओर मोड़कर बाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें।
    • दाहिने हाथ को सिर के ऊपर जमीन के समानांतर फैलाएं।
    • दाहिनी हथेली को देखें। सांस भरकर क्षमता के अनुसार कुछ देर तक रुकें।
    • सांस छोड़ते हुए सीधे खड़े हो जाएं।
    • इसी तरह इस आसन को दाहिनी ओर झुककर भी करें।
    • और दोनों तरफ से तीन-तीन बार करें।

    लाभ-

    • कमर दर्द में लाभकारी होता है।
    • कमर में लचीलापन होता है।
    • पसलियों का दर्द भी ठीक होता है।
    • फेफड़े पुष्ट होते हैं।
    • साइटिका दर्द में लाभ मिलता है।
    • कम उम्र के अनुसार लड़कों की लंबाई भी बढ़ती है।

    सावधानी-

    आसन को क्षमता के अनुसार ही करें





    3. वक्रासन :

    [2023] कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | Kamar (Quamar) Dard Ke Liye Yoga 2023 - Akhilesh Anuragi


    इस आसन में पीठ को वक्राकार मोड़ा जाता है। इसलिए इसे वक्रासन कहते हैं।

    वक्रासन की विधि-

    • दोनों पैरों को सामने की ओर मिली अवस्था में फैलाकर बैठें। हाथों को बगल में स्थापित करें।
    • पहले बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिने पैर के घुटने के पास जमीन पर खड़ा करें और लगभग 90 डिग्री का कोण बाएँ पैर में बनाएं।
    • बाएं हाथ को कमर, पीठ की ओर ले जाकर जमीन पर स्थापित करें।
    • दाहिने हाथ से बाएं घुटने को पेट की ओर दबाते हुए स्वास छोड़ें एवं बाएँ पंजे को पकड़े या जमीन पर स्थापित करें।
    • बाईं ओर पीछे देखते हुए सिर एवं पीठ को यथाशक्ति (जितना घुमा सके) घुमाएँ। कुछ देर तक रुके (अपनी क्षमता के अनुसार)।
    • स्वास लेते हुए आसन को समाप्त करके पूर्व स्थिति में आ जाएं।
    • इसी प्रकार दूसरी ओर से या दूसरे पैर पर भी करें।

    लाभ -

    • कमर दर्द में राहत मिलती है
    • मेरुदंड रोजदार बनता है
    • कब्ज दूर करने में सहायक है
    • पाचन शक्ति बढ़ती है
    • मधुमेह में लाभकारी होता है

    सावधानियां-

    • इस आसन को अपनी क्षमता अनुसार ही करें
    • इस आसन को दोनों तरफ से जरूर करें
    • इस आसन का अभ्यास करते समय कमर को क्षमता से अधिक न मोड़ें

    4. अर्ध मत्स्येंद्रासन :

    अर्धमत्स्येंद्रासन, [2023] कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | Kamar (Quamar) Dard Ke Liye Yoga 2023 - Akhilesh Anuragi


    मत्स्येंद्रासन का आधा भाग सरलतम रूप होने के कारण यह अर्धमत्स्येंद्रासन के नाम से प्रचलित हुआ।

    अर्धमत्स्येंद्रासन की विधि-

    • दोनों पैर फैला कर बैठ जाएँ।
    • बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिने नितंब के पास रखें।
    • दाहिने पैर के पंजे को बाएं पैर के घुटने के पास इस प्रकार रखे हैं कि दाहिना घुटना पेट, सीने के पास आ जाए।
    • बाएं हाथ को दाहिने पैर के बाहर लाकर बाईं भुजा से दाहिने घुटने  को पेट की ओर दबाते हुए बाईं हथेली से दाहिने पैर के अंगूठे को पकड़ने का प्रयास करें।
    • दाहिने हाथ को दाईं ओर से कमर पर स्थापित करते हुए स्वास भरकर दाहिने कंधे से पीछे देखें। क्षमता के अनुसार कुछ देर तक रुकें।
    • स्वास सामान्य करते हुए आसन को खोल दें और दूसरे हाथ पैर से दोहराएँ।

    लाभ-

    • कमर दर्द में राहत मिलती है।
    • पीठ की मांसपेशियां लचीली होती है
    • पेट की अंतः स्रावी ग्रंथियां स्वस्थ होती हैं
    • मेरुदंड लचीला, सीधा और मजबूत बनता है
    • क्लोम ग्रंथि क्रियाशील बनती है
    • मधुमेह में लाभकारी होता है
    • नाड़ी संस्थान सबल बनता है

    सावधानियां-

    • अत्यधिक बलपूर्वक ना करें
    • आसन को अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें

    5. सर्पासन:

    सर्पासन, [2023] कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए? | Kamar (Quamar) Dard Ke Liye Yoga 2023 - Akhilesh Anuragi


    मुँह को ऊपर की ओर उठाते हुए सर्प जैसी आकृति बनने के कारण इसे सर्पासन कहते हैं।

    सर्पासन करने की विधि-

    • सबसे पहले एक स्वच्छ कम्बल पर पेट के बल लेट जाएं
    • हथेलियों को कंधों के बगल में जमीन पर स्थापित करें
    • स्वास भरते हुए नाभि (पेट) तक धड़ (शरीर) को हाथों के सहारे ऊपर उठाएं
    • ऊपर की ओर देखते हुए छमता के अनुसार कुछ देर तक रुकें।
    • सांस छोड़ते हुए पहले जैसी स्थिति में पेट के बल लेट जाएं
    • इस प्रकार से इसे 3 से 5 बार करें।

    लाभ-

    • पेट एवं कमर संबंधी रोग दूर होते हैं
    • रीढ़ तथा कमर में लोच बढ़ता है
    • फेफड़े एवं हृदय स्वस्थ होते हैं
    • कब्ज दूर होता है

    सावधानियां-

    • उदर रोग जैसे- हर्निया, एपेंडिसाइटिस, अल्सर रोगी इस आसन का अभ्यास न करें।

    निष्कर्ष-

    तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपके लिए डिस्कस किया है कि कमर में दर्द होने पर हमें कौन सी Exercise कौन सा Yoga करना चाहिए? अगर दोस्तों अपने डेली लाइफ में यह सारे योगा करते हैं तो आगे कमर में दर्द तो होगा नहीं लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारे कई फायदे हैं। अगर कमर दर्द के लिए ऊपर दिए गए योगासन करते हैं तो कमर दर्द में बहुत राहत मिलती है।

    इस लेख में हमने पांच योगासन के बारे में डिस्कस किया है जिससे कमर दर्द में राहत मिलती है वह योगासन निम्न है शार्ट में -

    कोणासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, सर्पासन।

    तो उम्मीद है कि आप को इस लेख में लिखी जानकारी से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और उम्मीद करते हैं कि इन योगासन को आप जरूर करेंगे जिससे आपकी कमर दर्द में लाभ होगा।


    FAQ's :-

    प्रश्न - कमर दर्द होने पर कौन सा योग करना चाहिए?

    उत्तर - कमर दर्द होने पर ऊपर दिए गए योगासन करना चाहिए जिनमें से आते हैं कोणासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन सर्पासन, इसके अलावा कुछ और भी होगासन होते हैं जैसे उष्ट्रासन। इन योगासन को करने से कमर दर्द में राहत मिलती है।

    प्रश्न - कमर को मजबूत कैसे बनाएं?

     उत्तर - कमर को मजबूत बनाने के लिए डेली एक्सरसाइज तथा योगा करना चाहिए और खाने में विशेष ध्यान देना चाहिए। भविष्य में हमारी कमर दर्द ना हो इसके लिए अलसी (बिजरी) का तेल तथा गुड़ दोनों को मिलाकर खाते रहना चाहिए।

    प्रश्न - कमर की कमजोरी कैसे दूर करें?

    उत्तर - कमर की कमजोरी दूर करने के लिए अलसी के तेल तथा गुड़ का सेवन करना चाहिए इसके अलावा डेली एक्सरसाइज करना चाहिए तथा खान-पान में विशेष ध्यान देना चाहिए।

    प्रश्न - पुरुषों की कमर में दर्द क्यों होता है?

    उत्तर - आजकल ज्यादातर बैठे बैठे काम करने वाले लोगों का कमर में दर्द ज्यादा होता है। जैसे कि सरकारी या प्राइवेट जॉब में लगातार कई घंटे बैठने से कमर में दर्द होने लगता है। इसके अलावा जो पहले खंड टीवी में फिल्म कुछ भी देखते हैं एक जगह बैठ कर द ऐसे में उनके कमर में दर्द या पीठ में दर्द भी होने लगता है इसके साथ-साथ गर्दन में भी दर्द होने लगता है जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।

    धन्यवाद.....

    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
    एक टिप्पणी भेजें (0)

    #buttons=(Accept !) #days=(20)

    Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
    Accept !