हेलो दोस्त नमस्कार इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि चना और गुड़ खाने से क्या फायदा होता है?, चना और गुड़ को किस तरीके से खाना चाहिए?, चना और गुड़ खाने से वजन बढ़ता है या फिर नहीं। तो आज के इस आर्टिकल में सब कुछ जानेंगे।
चना और गुड़ खाने क्या फायदे होते हैं हिंदी में (Chana Aur Gud Khane Ke Faide)
दोस्त वर्तमान समय में सभी लोगों के पास काम बहुत ज्यादा होता है दौड़ भाग बहुत ज्यादा होती है लेकिन दौड़ भाग वाली काम की वजह से खानपान में ध्यान नहीं रख पाते हैं जिस कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है जैसे कि सिर दर्द आंखें कमजोर घुटनों में दर्द आदि बहुत सारी बीमारी होने लगती हैं।
तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर पर ही रहकर अच्छे तरीके से फिट और स्वस्थ रह सकते हैं लेकिन आपको खाने में विशेष ध्यान देना होगा इसलिए हम आपको एक खाने वाली चीज का नाम बताने वाले हैं अगर आप उसको अपने डेली लाइफ में रोजाना खाते हैं तो आपको बहुत ही बेहतरीन लाभ देखने को मिलेंगे।
हम बात कर रहे हैं चना और गुड़ की। जी हां दोस्तों अगर आप अपनी Daily Life में चना और गुड़ का रोजाना सेवन करते हैं तो आप बहुत सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। जैसे कि शारीरिक कमजोरी मानसिक कमजोरी अंदरूनी कमजोरी जोड़ों का दर्द आदि बहुत सी बीमारी होती है इनको आप दूर कर सकते हैं सिर्फ चना और गुड़ खाकर।
चना और गुड़ को खाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक या दो मुट्ठी चने को एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे गुड़ के साथ खाएं तो बेहतर लाभ होता है।
- आप 100 ग्राम चना और लगभग 50 ग्राम गुड़ रोजाना सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
- चना और गुड़ को आप दोपहर में खा सकते हैं लंच के टाइम जब आप दोपहर का भोजन करते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन मात्रा कम रहेगी लगभग 25 ग्राम चने और 20 ग्राम के आसपास गुड।
- सबसे अच्छा रहेगा अगर आप चने को रात में भिगो देते हैं और सुबह उनको अच्छे से धो कर फिर इस्तेमाल करते हैं और साथ में गुड़ खाते हैं तो बेहतर फायदा होता है।
- भीगे हुए चने और गुड़ के साथ खाने से विशेष लाभ होता है आपको ज्यादा करके भीगे हुए चने और गुड़ खाना चाहिए इसके अलावा आप चने को भूनकर भी कर सकते हैं वह भी लाभदायक होता है।
गुड़ और चना कब खाना चाहिए?
इसके अलावा आप शाम के समय में भी चना और गुड़ का सेवन कर सकते हैं जब आप जम के लिए जाते हैं या कोई एक्सरसाइज करते हैं तो उससे पहले चना और गुड़ का इस्तेमाल करें तो और ज्यादा लाभ होता है बेहतर लाभ मिलता है।
अगर दोस्तों आपको गुड़ और चना खाने का किसी भी समय मन होता है तो आप गुड़ चने का इस्तेमाल किसी भी समय कभी भी कर सकते हैं इसे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है लेकिन ज्यादा बेहतर तब रहता है अगर आप सुबह के समय इसका इस्तेमाल करें तो सोने पर सुहागा हो जाता है बाकी आपकी मर्जी आप जब चाहे चना और गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें👇
रोज भीगे हुए बादाम खाने से क्या होगा?
अपना वजन जल्दी से कैसे बढ़ाएं?
चने और गुड़ खाने के फायदे (Chana And Gud Khane Ke Fayde)
- चने और गुड़ को एक साथ खाने से पेट दर्द और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
- कई लोगों को चना खाने के बाद डाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। तो अगर आप चने के साथ में गुड़ खाते हैं तो आपको यह समस्या नहीं होगी इसलिए चने के साथ में गुड़ जरूर करना चाहिए।
- चने और गुड़ में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पेट साफ करने में सहायक होता है।
- चने और गुड़ को एक साथ खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है इसके साथ-साथ शरीर ताकतवर बलवान और मजबूत बनता है।
- भीगे हुए चने के साथ गुड़ खाने से शरीर में मसल्स बहुत तेजी से बढ़ने लगता है।
- भीगे हुए चने और गुड़ एक साथ खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- भीगे हुए चने और गुड़ रोजाना खाने से शरीर स्ट्रांग बन जाता है और अंदर से एक नई शक्ति महसूस होने लगती है।


